USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

बाथरूम का वास्तु कैसा होना चाहिए?

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 1442
बाथरूम का वास्तु कैसा होना चाहिए?

घर के हर कमरे जैसे बेडरूम, किचन बालकनी आदि के साथ साथ बाथरूम भी वास्तु अनुसार होना चाहिए। वास्तु के आधार पर यदि आपके घर का बाथरूम होगा तो इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा न होकर सकारात्मक माहौल होगा। इसके लिए जरुरी है आपका बाथरूम सही दिशा में हो और उसमे कोई वास्तु दोष न हो।आज की पोस्ट में हम आपको बाथरूम से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स देने जा रहे हैं, इसलिए पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े, ये टिप्स आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे।

क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए अभी संपर्क करें।

आजकल लोग घर को मॉडर्न लुक देने के लिए बहुत पैसे खर्च करते हैं। उनके लिए हॉल बहुत बढियां होना चाहिए ताकि घर में आने वाले सभी मेहमान घर की सजावट की सरहाना करे और साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा आए। व्यक्ति को सिर्फ अपने हॉल या बेडरूम या किचन की ही नही बल्कि घर के हर कोने को वास्तु अनुसार बनाना चाहिए क्योकि घर के हर कोने का घर पर सकारात्मक या नकारात्मक असर पड़ता है। वास्तु अनुसार यदि बाथरूम सही दिशा में नही बनाए गए तो घर पर नकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करने का ये प्रमुख स्त्रोत बन जाएगा, इसलिए घर बनवाते समय बाथरूम की दिशा का सही होना जरुरी है।

वास्तु अनुसार घर के मध्य में शौचालय या बाथरूम बनाना शुभ नही होता है। वास्तु अनुसार बाथरूम न होने से उस घर के लोग हमेशा स्ट्रेस में रहते हैं, उनके पैसो की तंगी झेलनी पड़ती है, परिवार के सदस्यों की सेहत खराब रहती है। यदि आप अपने घर का निर्माण करवा रहे हैं या किसी बने बनाए घर में शिफ्ट हो रहे हैं तो बाथरूम से जुडी इन वास्तु टिप्स को ध्यान में जरुर रखे। 

बाथरूम के लिए वास्तु टिप्स

वास्तु अनुसार घर में बाथरूम उत्तर पश्चिम या उत्तर दिशा में होना शुभ होता है। भूलकर भी कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा या दक्षिण-पूर्व दिशा में बाथरूम न बनवाएँ। वास्तु अनुसार इस दिशा में बने बाथरूम घर में रहने वाले लोगो पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

 - शौचालय जमीन से कम से कम दो फीट ऊंचा बनवाना चाहिए।

  •  - आजकल अटैच लेटबाथ घर बनाए जाते हैं लेकिन वास्तु अनुसार ये सही नही होता है। इससे घर में रहे रहे लोगो के बीच मनमुटाव हो सकता हैं और उनके एक दूसरे के प्रति द्वेष की भावना आ जाती है।
  •  - बाथरूम में कोई भी तस्वीर लगाना शुभ नही माना जाता है।
  •  - बाथरूम में एक आइना जरुर लगाए।।
  •  - कुछ लोग सजावट के लिए बाथरूम में मनीप्लांट लगाते हैं, वास्तु अनुसार ये शुभ है।
  •  - यदि घर के बाथरूम में वास्तु दोष है तो व्यक्ति को बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली बाल्टी और मग नीले रंग के लेने चाहिए, इससे वास्तु दोष दूर हो जाएगा।
  •  - पानी का बहाव बाथरूम में उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए।
  •  - वास्तु अनुसार बाथरूम से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है और इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए सुन्दर से बाउल में नमक की डालियाँ डालकर रखना चाहिए।
  •  - बाथरूम की दीवार हल्के रंग की होनी चाहिए जैसे सफ़ेद, हल्का नीला या क्रीम रंग।
  •  - बाथरूम में वेंटिलेशन होना चाहिए और इसलिए खिड़की जरुर बनी होनी चाहिए जहाँ से बाथरूम में रौशनी और सूर्य की रौशनी आए।
  •  - बाथरूम का दरवाजा पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए ।
  •  - वास्तु अनुसार बाथरूम के दरवाजे लकड़ी के होने चाहिए न कि लोहे के।
  •  - कई लोग बाथरूम का दरवाजा खुला छोड़ देते हैं, ये शुभ नही माना जाता। बाथरूम का दरवाजा बंद करके रखे।
  •  - वास्तु अनुसार टॉयलेट की सीट की दिशा दक्षिण या उत्तर दिशा में होनी चाहिए। इससे उस घर के लोगो की सेहत अच्छी रहती है।
  •  - बाथरूम में लगाए गाए शीशे ऊंचे लगे होने चाहिए और इस बात का ध्यान रखे कि शीशे में टॉयलेट सीट न दिखे।
  •  - बाथरूम में शावर उत्तर दिशा या उत्तर पूर्व दिशा में होने चाहिए।
  •  - बाथरूम में टब लगवा रहे हैं तो उसका आकार चौकोर या गोल होना चाहिए और इनकी दिशा पश्चिम, पूर्व, उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा होने चाहिए। बाथटब का रंग नीला या सफ़ेद होना चाहिए। कभी भी काले रंग का बाथटब न बनवाएं।
  •  - आजकल बाथरूम बेडरूम में अटैच होते हैं। ऐसे में कमरे में रखे वाले वाला पलंग बाथरूम से जुडी दीवार से दूर होना चाहिए।
  •   - बाथरूम की दीवार मंदिर, किचन या बेडरूम की दिवार से सटी हुई नही होनी चाहिए।
  •   - बाथरूम का ड्रेनेज उत्तर, पूर्ण या उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए।
  •   - बाथरूम का फर्श बाकी कमरों से ऊंचा होना चाहिए।

  • यदि आप घर बनवा रहे हैं और घर का वास्तु करवाना चाहते हैं तो हमारे एक्सपर्ट वास्तु विशेषज्ञ से संपर्क करे

सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:- पेट में कीड़े दूर करने के घरेलु उपाय

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Upma Majumdar

Upma Majumdar

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Pt. Adarsh Vashisht

Pt. Adarsh Vashisht

Vedic Astrology Hindi, English Exp: 35+ years
Renu joshi

Renu joshi

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Srishti Aggarwal

Srishti Aggarwal

Astrology 3+ Year Exp. English, Hindi
Jaya Baid

Jaya Baid

Astrology Hindi, English Exp: 5 Year
ROHIT GUPTA

ROHIT GUPTA

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Lavina Jhunjhunwala

Lavina Jhunjhunwala

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Raghav Dhir

Raghav Dhir

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.