USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

अपने घर की रसोई में रखें वास्तु का ध्यान !

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 1879
अपने घर की रसोई में रखें वास्तु का ध्यान !

रसोई का हर घर में क्या महत्व होता है, ये बात हम सभी जानते हैं । लेकिन रसोई के बारे में एक बात ऐसी भी है जो हर कोई नहीं जानता है और वो महत्वपूर्ण बात है - रसोई का वास्तु शास्त्र । अगर आपने अपनी रसोई बनाते व उसमें सामान रखते समय वास्तु के कुछ नियमों का पालन कर लिया तो यकीनन आप बहुत सारी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे । आज हम वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई बनाने व उसमें सामान रखने के कुछ प्रमुख सिद्धांतों को समझेंगे जिनका अनुपालन करने से आपको शत प्रतिशत लाभ होगा । 

एस्ट्रोलोक में वास्तु विशेषज्ञ मोनिका खंडेलवाल घरों, कार्यालयों, कारखानों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों आदि के लिए वास्तु शास्त्र में अंतर्दृष्टि प्रदान करती हैं। ऑनलाइन वास्तु परामर्श प्राप्त करें। हमारे वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ से सीधे संपर्क करें।

एस्ट्रोलोक ज्योतिष का एक संस्थान है जो आपको विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल द्वारा ऑनलाइन ज्योतिष और वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र, हस्तरेखा पढ़ने, आयुर्वेदिक ज्योतिष जैसे कई पाठ्यक्रम ऑनलाइन सीखने की सुविधा प्रदान करता है। निःशुल्क ज्योतिष पाठ्यक्रम के लिए अभी नामांकन करें और ज्योतिष की मूल बातें जानें।


रसोई घर के लिए प्रमुख वास्तु सिद्धांत -


वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर के लिए प्रमुख सिद्धांत निम्नलिखित हैं- 

  1. पहला नियम उन लोगों के लिए हैं जो नया रसोई घर बनवाने की योजना बना रहे हैं । अगर आप नए रसोई घर का निर्माण प्रारंभ कराने वाले हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर के लिए शुभ दिशा का विशेष ध्यान रखें । वास्तु शास्त्र में रसोई घर की शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व मानी गई है यानि आपकी रसोई का मुख दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए । 

इस मान्यता के पीछे प्रमुख वजह यह है कि दक्षिण दिशा में अग्नि कोण होता है और रसोई के वास्तु के लिए अग्नि देव की कृपा होना बहुत आवश्यक है । अग्नि देव की कृपा से आपके घर में भोजन की कभी कमी नहीं होगी और आपका घर धन धान्य से सदा ही भरा रहेगा। 

  1. दूसरा नियम उन लोगों के लिए हैं जिन्होंने अपने घर में रसोई का निर्माण सम्पन्न करा लिया है और उनका रसोई घर दक्षिण- पूर्व दिशा में नहीं है । पहला काम आप यह कर सकते हैं कि यदि संभव हैं तो अपनी रसोई की दिशा बदल कर दक्षिण -पूर्व की ओर करें और अगर ये संभव नहीं हो पा रहा है तो रसोई घर के अंदर उत्तर-पूर्व दिशा में ऊँचाई पर भगवान गणेश का चित्र लगाएं । ध्यान रहें कि आपको गणेश जी का चित्र ही लगाना है स्थापना नहीं करनी है। 
  1. तीसरी बात जो बहुत महत्वपूर्ण है कि आपकी रसोई का मुख उत्तर दिशा में किसी भी परिस्थिति में नहीं होना चाहिए । इसके पीछे की वजह भी जान लीजिए क्योंकि उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है । उत्तर दिशा में अग्नि प्रज्ज्वलित करने का सीधा अर्थ है कि आप कुबेर देवता को नाराज कर रहे हो और जाने अनजाने में अपने धन की दिशा को आग लगा रहे हो । ऐसा करने से आपको धन संपदा का नुकसान हो सकता है और जो धन आपने संचित कर रखा है वह भी व्यर्थ के कामों में व्यय हो सकता है । 
  1. रसोई घर में चूल्हा रखने की सबसे शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व मानी गई है । इसके अलावा पानी को हमेशा उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए । भोजन पकाते समय आपका मुख पूर्व की होना सबसे शुभ फल देने वाला सिद्ध होता है । 
  1. रसोई घर की दीवारें हल्के रंग जैसे पीला, नारंगी होने चाहिए । ऐसे रंग आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करते हैं । एक बात और ध्यान रखें कि रसोई घर के आसपास आपका स्नान गृह या शौचालय नहीं होना चाहिए । 

निष्कर्ष -


वास्तु शास्त्र के अनुसार बताए गए नियमों का पालन करते हुए यदि हम अपने रसोई घर का निर्माण करते है तो हम रसोई घर में वास्तु दोष से बच सकते हैं। इसके अलावा इसके अनुपालन से हमारे घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें:- अपने घर में मंदिर की स्थापना कैसे व किस दिशा में करें ?

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Baneshwar Pai

Baneshwar Pai

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Anil Khandekar

Anil Khandekar

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Laxmi Khandelwal

Laxmi Khandelwal

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Madhavi Chavhan

Madhavi Chavhan

Astrology Marathi, Hindi, English Exp: 5+ Year
Sanchit Malhotra

Sanchit Malhotra

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Ritu tuli

Ritu tuli

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Udayan Dalmia

Udayan Dalmia

Astrology 4+Year Exp. Hindi, English
Akshara Diwakar Kulkarni

Akshara Diwakar Kulkarni

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.