USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

आयुर्वेद में बताए गए नींबू के गुण

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 2138
आयुर्वेद में बताए गए नींबू के गुण
नींबू ऐसा फल है जो हमारे स्वाद को बनाने का काम करता है। जब भी हमें खाने में किसी तरह के स्वाद की कमी लगती है, हम नींबू निचोड़ लेते हैं और हमें वही खाना अच्छा लगने लगता है। लेकिन नींबू का काम सिर्फ खाने का स्वाद बनाना नहीं होता है। आयुर्वेद में नींबू के कई गुण व लाभ बताए गए हैं। 

आज के लेख में हम जानेंगे कि आयुर्वेद में नींबू के कौन-कौन से गुण बताए गए हैं? इसके अलावा आयुर्वेद में बताए गए नींबू से होने वाले लाभों को भी विस्तार से समझेंगे। 

नींबू का अन्य नाम-

नींबू को संस्कृत में नींबू फलम कहा जाता है। 

जानिए हमारे आयुर्वेद विशेषज्ञ द्वारा हर बीमारी से छुटकारा पाने के उपाय। अभी संपर्क करें और सर्वोत्तम आयुर्वेद समाधान प्राप्त करें।

नींबू के आयुर्वेदिक गुण-


आयुर्वेद में नींबू के निम्नलिखित गुण बताए गए हैं-

  1. नींबू की प्रकृति आयुर्वेद में हल्की बताई गई है। इसका अर्थ है कि नींबू के सेवन से पाचन क्रिया पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ता है। इसलिए नींबू का सेवन आसानी से किया जा सकता है।  

  2. आयुर्वेद में नींबू को अम्ल रसात्मक फल माना जाता है। नींबू का रस स्वाद में खट्टा होता है। 

  3. नींबू को आयुर्वेद में ठंडी और गरम दोनों ही श्रेणियों में नहीं रखा गया है। आयुर्वेद में इसे अनुष्ण की संज्ञा दी गई है यानि ऐसा पदार्थ जो ना ही ठंडा है और ना ही गरम। 

  4. आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि नींबू का सेवन करने से शरीर पर मधुर प्रभाव पड़ता है। 


यह भी पढ़ें:- जानें हल्दी में पाए जाने वाले चमत्कारिक गुण !

नींबू सेवन के लाभ -


आयुर्वेद में नींबू से होने वाले कई लाभों का वर्णन किया गया है। कुछ प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं-

  1. आयुर्वेद में नींबू का स्वभाव हल्का या लघु माना गया है इसलिए नींबू का सेवन हमारे शरीर के कफ दोष के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। 

  2. नींबू का रस अम्ल रस यानि खट्टा होता है इसलिए नींबू हमारे शरीर के वात दोष को भी नियंत्रित करने का काम करता है। 

  3. अपने मधुर प्रभाव के चलते नींबू हमारे शरीर के पित्त दोष को भी संतुलित रखने का कार्य करता है। 

  4. नींबू हमारे खाने के स्वाद में वृद्धि करता है इसलिए बहुत से लोग खाने के साथ नींबू का सेवन करते हैं। 

  5. जिन लोगों को कम भूख लगती है, उनके लिए नींबू काफी लाभदायक सिद्ध होता है। नींबू भूख को बढ़ाने में हमारी मदद करता है। 

  6. नींबू हमारे शरीर के अग्नि तत्व को बढ़ने में सहायक होता है जिसके कारण हमारी पाचन क्रिया सुचारु रूप से चल सकती है। 

  7. खाने के बाद जिन लोगों का पेट फूल जाता है या बहुत ज्यादा गैस की समस्या होती है, वे लोग भी खाने में नींबू का सेवन करें। ऐसा करने से उन्हे पेट फूलने की समस्या से राहत मिलेगी। 

  8. बहुत सारे लोगों को लीवर में सूजन जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने में नींबू काफी मददगार साबित होता है। 

  9. हृदय से जुड़े किसी भी विकार के लिए अम्ल रस बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसलिए जिन जातकों हृदय संबंधी कोई समस्या है, उन्हें नींबू का सेवन अवश्य करना चाहिए। 

  10. नींबू का सेवन करने से हमारे शरीर से खून की कमी दूर होती है। 

  11. जो लोग रक्त से जुड़ी किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं, उन्हे नींबू का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसके सेवन से बीमारी में राहत मिलती है। 

  12. साँस से संबंधित विकारों को ठीक करने के लिए भी नींबू का सेवन किया जा सकता है। 


निष्कर्ष-


इस प्रकार से हमने आयुर्वेद में बताए गए नींबू के गुणों व इसके सेवन से होने वाले लाभों का विस्तार से विश्लेषण किया। नींबू हमारे शरीर से कई विकारों को दूर करने में हमारी मदद करता है।

वैदिक ज्योतिष संस्थान ज्योतिष, वास्तु, अंक ज्योतिष, हस्तरेखा पढ़ने और चिकित्सा ज्योतिष के बारे में जानने के लिए सबसे अच्छी जगह है। आप एक मुफ्त ज्योतिष पाठ्यक्रम के साथ ऑनलाइन सीखना शुरू कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों को विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल द्वारा पढ़ाया जाएगा। उन्नत ज्योतिष पाठ्यक्रम सीखने के लिए आप यहां नामांकन कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें:- आयुर्वेद के अनुसार बालों को झड़ने से रोकने से उपाय!

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

KVN Swamy

KVN Swamy

Astrology Hindi, English, Telugu Exp: 5+ Year
Dr. Milan Solanki

Dr. Milan Solanki

Astrology, Ayurveda Expert Hindi, English Exp: 5+ Year
Madhavi Chavhan

Madhavi Chavhan

Astrology Marathi, Hindi, English Exp: 5+ Year
Abhay sharma

Abhay sharma

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Kalyani manna

Kalyani manna

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Ekta Singh

Ekta Singh

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Pankaj Bahl

Pankaj Bahl

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Laxmi Khandelwal

Laxmi Khandelwal

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.