USD ($)
₹
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
€
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

कफ दोष से होने वाली समस्याएं व उनके समाधान !

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 2866
कफ दोष से होने वाली समस्याएं व उनके समाधान !
हम सब यह जानते हैं कि हमारे शरीर में तीन प्रकार के दोष होते हैं - वात दोष, पित्त दोष और कफ दोष । इसके पहले दो लेखों के माध्यम से हम वात दोष और पित्त दोष से हमारे शरीर में होने वाली समस्याओं पर बात चुके हैं, साथ ही वात व पित्त दोष से होने वाली समस्याओं के समाधान भी जान चुके हैं। 

उसी क्रम को जारी रखते हुए आज हम शरीर के तीसरे दोष यानि कफ दोष पर बात करने जा रहे हैं । आज के लेख में हम जानेंगे कि कफ दोष क्या होता है ? कफ दोष को कैसे पहचाना जाता है ? कफ दोष से हमारे शरीर में क्या क्या समस्याएं उत्पन्न होती हैं ? और उन समस्याओं का समाधान क्या है ?

जानना चाहते हैं कि कफ दोष को कैसे संतुलित किया जाए? जानिए आयुर्वेद और सभी दोषों के बारे में। हमारे आयुर्वेद विशेषज्ञ से ऑनलाइन आयुर्वेदिक ज्योतिष डॉ.मिलन सोलंकी परामर्श प्राप्त करें।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के साथ ज्योतिष की मूल बातें जानें। आप अपनी चंद्र राशि, सूर्य राशि और उदीयमान राशि के बारे में जान सकते हैं। एस्ट्रोलोक ज्योतिष का एक शिक्षण संस्थान है, जहां आप ज्योतिष, वास्तु पाठ्यक्रम ऑनलाइन, आयुर्वेद और ज्योतिष, शुरुआती लोगों के लिए हस्तरेखा विज्ञान, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम ऑनलाइन सीख सकते हैं। अभी संपर्क करें।

कफ दोष क्या होता है ?


कफ दोष पाँच तत्वों में से दो तत्वों भूमि तत्व व जल तत्व से मिलकर बनता है। कफ हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को नियंत्रित करता है । शरीर में कफ के असंतुलित हो जाने से हमारी प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और हम बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं ।

कफ दोष से होने वाली समस्याएं -


कफ दोष से होने वाली कुछ प्रमुख समस्याएं निम्नलिखित हैं - 

  1. शरीर में कफ बढ़ जाने पर भारीपन महसूस होने लगता है । इसका कारण कफ दोष में भूमि तत्व का होना है । भारीपन कफ दोष का सबसे प्रमुख लक्षण है । 



  1. कफ दोष के बढ़ने पर हमारे शरीर में बहुत आलस्य बढ़ जाता है । कोई भी काम करने में हमारा मन नहीं लगता है । इसके अलावा कफ दोष के कारण नींद भी बहुत आती है । बहुत अधिक नींद या बहुत सुस्ती महसूस हो तो इसे कफ दोष का लक्षण समझना चाहिए । 



  1. कफ दोष में जल तत्व होने के कारण पसीना बहुत अधिक मात्रा में देखने को मिलता है और शरीर में चिपचिपापन बना रहता है । 



  1. यदि आँखों से बहुत ज्यादा मात्रा में कीचड़ निकल रहा है तो इसे भी कफ दोष का लक्षण समझना चाहिए । कीचड़ के अलावा आँखों में भारीपन व थकान का अनुभव होना भी शरीर में कफ दोष का संकेत है । 



  1. कफ दोष से कई बार साँस संबंधी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं । खांसी होना या सांस लेने में तकलीफ होना , ये कफ दोष के ही संकेत हैं ।


यह भी पढ़ें:- वात दोष से होने वाली समस्याएं व उसके समाधान !

कफ दोष से होने वाली समस्याओं के समाधान -


अपने खान पान व जीवन शैली में थोड़े बहुत बदलाव करके आप कफ दोष की समस्या से मुक्ति पा सकते हैं । कफ को संतुलित करने के लिए प्रमुख उपाय निम्नलिखित हैं - 

  1. कफ दोष से बचने के लिए दूध से बने जैसे पनीर , छाछ आदि का भरपूर सेवन करें । 



  1. नहाते समय हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करने से कफ दोष में लाभ प्राप्त होता है । 



  1. कफ दोष से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन सुबह व्यायाम अवश्य करें । व्यायाम करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे कफ दोष के फलस्वरूप शरीर में आने वाला आलस्य दूर भागता है । 



  1. सरसों के तेल का अधिकाधिक प्रयोग करें । इसको खाने में और नहाने के पहले शरीर की मालिश करने में उपयोग करने से कफ दोष से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है । 



  1. अधिक से अधिक हरी सब्जियों और सभी प्रकार की दालों का सेवन करें । इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी । 


निष्कर्ष -

इस प्रकार से हमने कफ दोष के कारण शरीर में उत्पन्न होने वाली समस्याएं व उनके समाधानों का विस्तार से विश्लेषण किया । अगर आपको अपने शरीर में कफ दोष के लक्षण दिख रहे हैं तो इन उपायों का पालन करके आप अपने कफ दोष को संतुलित कर सकते हैं ।  

यह भी पढ़ें:- पित्त दोष से होने वाली समस्याएं व उसके समाधान !

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Divyam Gupta

Divyam Gupta

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Lavina Jhunjhunwala

Lavina Jhunjhunwala

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Pankaj Bahl

Pankaj Bahl

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Srishti Aggarwal

Srishti Aggarwal

Astrology 3+ Year Exp. English, Hindi
Anubhav Gairola

Anubhav Gairola

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Udayan Dalmia

Udayan Dalmia

Astrology 4+Year Exp. Hindi, English
Revathi Shridhar

Revathi Shridhar

Astrology Hindi, English Exp: 8+ Year
Dr. Narendra Umrikar

Dr. Narendra Umrikar

Astrology | Vastu Specialist

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.