USD ($)
₹
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
€
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

हथेली में मित्र रेखा का स्थान व इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य !

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 2847
हथेली में मित्र रेखा का स्थान व इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य !

हथेली की रेखाओं की  हमारे जीवन में क्या भूमिका होती है , यह बात किसी से छुपी नहीं है। अपने पिछले लेखों में हम जीवन रेखा, भाग्य रेखा, स्वास्थ  रेखा, विवाह रेखा, नौकरी रेखा व हृदय रेखा के बारे में विस्तार से जान चुके हैं। आज हम हथेली की एक और महत्वपूर्ण रेखा के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसका नाम है - मित्र रेखा । ऐसे जातक जिन्हें अपने जीवन में मित्रों का बहुत सहयोग मिलता है उनकी मित्र रेखा कैसी होती है ? व ऐसे जातक जिनके बहुत कम मित्र होते हैं या फिर अकेले ही रहना पसंद करते हैं ,उनकी मित्र रेखा कैसी होती है ?


जानिए आपकी हथेली की रेखाएं आपके रिश्ते, करियर और जीवन के बारे में क्या कहती हैं, ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ हस्तरेखा पाठक से सलाह लें और वह सब कुछ जानें जो आप जानना चाहते हैं।

वैदिक ज्योतिष संस्थान आपको ज्योतिष प्रमाणन के साथ अंक ज्योतिष पाठ्यक्रम, वास्तु शास्त्र, हस्तरेखा, चिकित्सा ज्योतिष जैसे सर्वश्रेष्ठ ज्योतिष पाठ्यक्रम ऑनलाइन प्रदान करता है। आप ज्योतिष करियर शुरू कर सकते हैं और दूसरों की मदद कर सकते हैं। निःशुल्क ज्योतिष वीडियो कोर्स से शुरुआत करें। ज्योतिष की मूल बातें विश्व विख्यात ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से जानें। अभी दाखिला लें।

हथेली में मित्र रेखा का स्थान-


उंगलियों के पर्वों पर बनी खड़ी रेखाओं को मित्र रेखा कहा जाता है ।अगर किसी जातक की उंगली पर खड़ी रेखाएं नहीं हैं, इसका अर्थ है कि वह जातक अकेला रहना अधिक पसंद करता हैं और उसे अपने जीवन में मित्रों का कोई सहयोग नहीं मिल रहा है । अलग अलग उंगली पर बनी रेखाएं अलग अलग तरह के मित्रवत संबंधों के विषय में बताती हैं।

तर्जनी उंगली पर स्थित मित्र रेखा -

तर्जनी उंगली पर बनी खड़ी रेखाएं यह बताती हैं कि जातक के अधिकांश मित्र उसके व्यक्तिगत जीवन से जुड़े हुए होंगे ।

मध्यमा उंगली पर स्थित मित्र रेखा -

मध्यमा उंगली पर स्थित रेखा का अर्थ है कि जातक के अधिकतर मित्र व्यावसायिक मित्र होंगे ।

अनामिका उंगली पर स्थित मित्र रेखा -

अनामिका उंगली पर मित्र रेखा होने से जातक अपने कार्यक्षेत्र जैसे नौकरी या अन्य पेशा , से संबंधित लोगों से अधिक मित्रता करता है ।

कनिष्ठा उंगली पर स्थित मित्र रेखा -


ऐसे जातक के अधिकतर मित्र उसके व्यापार से जुड़े हुए होते हैं या उसके साझेदार होते हैं।


यह भी पढ़ें:- मकर राशि में पांच ग्रहों का महासंयोग कैसा रहेगा?



मित्र रेखा से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्य -

1. जातक की मित्र रेखा जितनी अधिक गहरी व स्पष्ट होती है , जातक के मित्र उतने अधिक विश्वासपात्र होते हैं । ऐसे मित्र हर समय जातक की मदद के लिए तैयार रहते हैं। 


2. अगर मित्र रेखा बहुत कमजोर व अस्पष्ट है तो ऐसे जातक को मित्रों का सहयोग प्राप्त नहीं होता है । ऐसा भी संभव है कि आवश्यकता पड़ने पर मित्र धोखा दे। 


3. अनामिका उंगली पर गहरी व स्पष्ट मित्र रेखा यह बताती है कि जातक की मित्रता उच्च वर्ग के लोगों से होगी। 

4. यदि उंगली पर स्थित खड़ी रेखाओं के ऊपर आड़ी रेखाओं का जाल बना हो तो यह स्थिति जातक के लिए भ्रामक व खतरनाक होती है । ऐसी स्थिति में जातक के मित्रों में ही उसके शत्रु भी छुपे होते हैं। 


5. यदि मित्र रेखा बहुत गहरी , चौड़ी व फैली हुई हो तो ऐसे जातक के मित्र बहुत भरोसेमंद नहीं होते हैं और ये मित्र सहयोग के समय गायब हो जाते हैं।


6. अँगूठे और उंगली के बीच का कोण जितना अधिक होगा , मित्रता की दृष्टि से जातक के लिए उतना ही शुभ होगा । ठीक इसके विपरीत अँगूठे और उंगली के बीच का कोण जितना कम होगा , जातक के मित्रों की संख्या बहुत कम होगी।


7. मंगल रेखा के बगल में छोटी छोटी रेखाओं को भी जातक की मित्रता से जोड़कर देखा जाता है । ये रेखाएं अगर साफ सुथरी व स्पष्ट हैं तो जातक को अपने मित्रों से लाभ ही लाभ होगा ।



निष्कर्ष -

इस प्रकार से हमने हथेली में मित्र रेखा के स्थान को जाना व मित्र रेखा के विभिन्न स्थान व आकार के आधार पर मित्रवत संबंधों में पड़ने वाले प्रभावों का विस्तार से विश्लेषण किया ।

यह भी पढ़ें:- घर बनाने के लिए शुभ भूमि का चयन कैसे करें ?

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Dr.MilanSolanki

Dr.MilanSolanki

Astrology&Ayurveda 4+ Year Exp. Hindi, English
Sanchit Malhotra

Sanchit Malhotra

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Revathi Shridhar

Revathi Shridhar

Astrology Hindi, English Exp: 8+ Year
Rajendra Mahapatra

Rajendra Mahapatra

Astrology Hindi, English Exp: 7+ Year
Preeti Tandon

Preeti Tandon

Astrology Hindi, English, Marathi Exp: 5+ Year
Navneet Pandey

Navneet Pandey

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Kalyani manna

Kalyani manna

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Jigyasa Agrawal

Jigyasa Agrawal

Astrology Hindi, English Exp: 6+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.