USD ($)
₹
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
€
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

जानें सबसे भाग्यशाली हस्त रेखा कौन सी है?

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 9463
जानें सबसे भाग्यशाली हस्त रेखा कौन सी है?
वैसे तो हथेली की सभी रेखाएं व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं किन्तु कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं जो व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह से बदलने वाली साबित होती हैं। ऐसी ही एक रेखा जिस भी व्यक्ति के हाथ में पूर्ण रूप से विकसित व दोषरहित पाई जाती है, ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करते हैं। 

आज के लेख में हम जानेंगे कि ऐसी कौन सी रेखा है जिसे हस्त रेखा विज्ञान में सबसे भाग्यशाली रेखा माना जाता है? यह रेखा अपने किस स्वरूप में जातक को पूर्ण रूप से शुभ फल प्रदान करती है?

क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए अभी संपर्क करें।

सबसे भाग्यशाली हस्त रेखा-


हस्त रेखा विज्ञान में भाग्य रेखा को सबसे भाग्यशाली हस्त रेखा माना गया है। जिस भी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा की स्थिति अच्छी होती है उस व्यक्ति का सपूर्ण जीवन बेहद सुखमय हो जाता है। यह रेखा व्यक्ति को हर प्रकार सांसारिक व भौतिक सुख प्रदान करती है। 

यह भी पढ़ें:- इस रत्न को पहनने से मिलती है नौकरी व कारोबार में सफलता

हथेली की सबसे भाग्यशाली रेखा का स्थान व फल-



  1. हथेली के मणिबंध से प्रारंभ होकर हथेली के शनि पर्वत की ओर जाने वाली रेखा भाग्य रेखा कहलाती है। यह रेखा जितनी गहरी, स्पष्ट व विकसित होती है, जातक का भाग्य भी उतना ही अच्छा होता है। ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत कम परिश्रम करना पड़ता है लेकिन उन्हें कम मेहनत में पूरा फल प्राप्त होता है। लेकिन इसके लिए भाग्य रेखा का दोष रहित होना बहुत आवश्यक है । भाग्य रेखा में किसी भी प्रकार के दाग धब्बे नहीं होने चाहिए व रेखा कहीं से कटी हुई या टूटी हुई नहीं होनी चाहिए। ऐसी स्थिति में ही जातक को पूर्ण फल प्राप्त हो पाता है।

  2. इसके अलावा भाग्य रेखा हथेली के मणिबंध से प्रारंभ होकर हथेली के सूर्य पर्वत पर भी कई बार समाप्त होती है। यह रेखा भी जातक के लिए बेहद सौभाग्यशाली मानी जाती है। ऐसा जातक अपने जीवन में व्यवसाय के क्षेत्र में बहुत नाम कमाता है। यह जातक व्यापार में ना केवल सफल होते हैं बल्कि बहुत बड़ा नाम बनाते हैं।

  3. अगर भाग्य रेखा बुध पर्वत की ओर जाकर समाप्त हो रही हो तो ऐसे जातक कला के क्षेत्र में ख्याति अर्जित करते हैं। इसलिए बुध पर्वत पर जाने वाली भाग्य रेखा को भी जातक एक लिए बहुत लाभप्रद व भाग्य में वृद्धि करने वाला माना जाता है। ऐसे जातक दूसरों का भरोसा बहुत आसानी से जीत लेते हैं। जिससे इन्हें काम करने में व दूसरों से अपना काम करवाने में बहुत आसानी होती है।

  4. अगर जातक की हथेली की बुध रेखा, हथेली की जीवन रेखा से मिल रही है तो ऐसे जातक आर्थिक रूप से बहुत अधिक सम्पन्न व समृद्ध होते हैं । इनके जीवन में धन की कभी कोई कमी नहीं रहती है। धन के अलावा ऐसे जातकों को भूमि व भवन का सुख भी भरपूर मिलता है।

  5. अगर व्यक्ति की भाग्य रेखा से कई अन्य रेखाएं निकल रही हों तो ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में अपार सफलता हासिल होती है। रेखा में जिस जिस जगह से अन्य रेखाएं निकल रही हैं, व्यक्ति अपनी आयु के उस उस पड़ाव पर निश्चित रूप से कुछ बड़ा हासिल करता है।

  6. भाग्य रेखा के अगल बगल में अन्य रेखाओं के होने से जातक को भाग्य रेखा से प्राप्त होने वाले फल में निश्चित रूप से वृद्धि होती है। ऐसे जातक अपने कार्यक्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ते हैं ।


निष्कर्ष-


इस प्रकार से हमने जाना कि हथेली में पाई जाने वाली भाग्य रेखा को हस्त रेखा शास्त्र में सबसे भाग्यशाली रेखा माना गया है। यह रेखा हथेली के जिस भी पर्वत की ओर जाती है, उस पर्वत के फलों को बढ़ा देती है। 

सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:- इन पौधों को घर में लगाने से वास्तु दोष से मिलेगी मुक्ति !

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Ekansh Sharma

Ekansh Sharma

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Revathi Shridhar

Revathi Shridhar

Astrology Hindi, English Exp: 8+ Year
Mamta Arora

Mamta Arora

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Shweta Gupta

Shweta Gupta

Astrology Hindi, English Exp: 8+ Year
Kalyani manna

Kalyani manna

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Acharya Panduranga

Acharya Panduranga

Astrology Hindi, Telugu Exp: 6+ Year
Srishti Aggarwal

Srishti Aggarwal

Astrology 3+ Year Exp. English, Hindi
Dr. Narendra Umrikar

Dr. Narendra Umrikar

Astrology | Vastu Specialist

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.