USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

कुंडली में अमावस्या दोष उपाय

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 11639
कुंडली में अमावस्या दोष उपाय

व्यक्ति की जन्म कुंडली में अगर कोई नक्षत्र दोष है तो व्यक्ति को उसका फल जीवन भर भुगतना पड़ता है, लेकिन यदि दोष को जानकर उसके ज्योतिष अनुसार उपाय किए जाए तो दोष दूर हो जाते हैं और व्यक्ति को शुभ फल मिलने लगते हैं। कई बार कुंडली में दो ग्रहों का योग बन जाता है। ये संयोग फायदेमंद भी सकता है और नुकसानदायक भी। व्यक्ति की कुंडली में 12 भाव होते हैं और इन भावो में कोई न कोई ग्रह विचरण करता रहता है। ऐसे में यदि किसी कुंडली में चंद्रमा और सूर्य किसी एक भाव में आ जाए तो अमावस्या दोष बन जाता है। आज की पोस्ट में हम आपको अमावस्या दोष क्या और इसे दूर करने के उपाय के बारे में बताने वाले हैं, इसलिए पोस्ट के अंत तक जरुर बने रहे। क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए अभी संपर्क करें।

अमावस्या दोष क्या है?


जब व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा और सूर्य ग्रह एक भाव में एक साथ बैठे होते हैं तो उससे बनने वाले दोष को अमावस्या दोष कहते हैं। इस दोष को अशुभ माना जाता है क्योकि इस दिन व्यक्ति को चंद्रमा नही दिखता है जिसका अर्थ है चंद्रमा का प्रभाव अंधकार ने बहुत कम कर दिया। ज्योतिष में चंद्रमा को किसी भी व्यक्ति की कुंडली की जान माना जाता है और यदि अमावस्या दोष के कारण चंद्रमा ही अंधकारमय हो जाए तो व्यक्ति पर इसका बहुत असर होता है। सूर्य अग्नि है तो चंद्रमा पानी, सूर्य तेज है तो चंद्रमा शांत, अर्थात दोनों ही अलग अलग तत्व हैं। चंद्रमा जब सूर्य के साथ एक घर में आ जाता है तो उसकी कोई अपनी शंक्ति नही बची रहती।

 यह भी पढ़ें: अपनी कुंडली स्वयं कैसे पढ़ें ?

अमावस्या के दिन जन्मे जातक का भविष्य


हिन्दू धर्म अनुसार साल के सभी दिन किसी न किसी देव से जुड़े हैं। शास्त्रों में वर्णित हैं कि साले के कुछ दिन शुभ होते हैं तो कुछ दिन अशुभ। अशुभ दिनों में अमावस्या का दिन भी आता है। हिन्दू धर्म में इस दिन को एक श्राप की तरह माना माना गया है। ज्योतिष अनुसार इस दिन जन्मे जातको के जीवन में खुशियां बहुत कम होती हैं और उसका परिवार पर हमेशा ही दुःख का साया बना रहता है। ये दिन शुभ नही होता और ऐसा भी माना जाता है कि अमावस्या पर प्रेत-आत्माएं बहुत सक्रिय होती हैं, इसलिए इस दिन जन्मे लोग को बुरे संकेतो वाले और अशुभ माना जाता है। इस दिन अंधकार होने की वजह से नकारात्मक ऊर्जा बहुत प्रभावी हो जाती है। 

  • जिस व्यक्ति की कुंडली में अमावस्या दोष होता है उसे जीवन में कई परेशानियों और बाधाओं का सामना करता पड़ता है। 

  • व्यक्ति के अपनी माँ के साथ सम्बन्ध ख़राब होने की सम्भावना होती है। उन्हें माँ का प्यार और दुलार नही मिल पाता है। 

  • इस दिन जन्मे व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ और तंदुरुस्त होते हैं। 

  • ये व्यक्ति हमेशा जीत ही हासिल करते हैं, लेकिन फिर भी इन्हें कभी भी मान सम्मान नही मिलता है। उन्हें लोगो द्वारा अपमानित होने पड़ता है।

  • इस दिन जन्मे व्यक्ति अपनी संतान और अपनी पत्नी द्वारा बहुत अपमानित होते हैं। 

  • घर में हमेशा अशांति का माहोल रहता है। 

  • व्यक्ति को माँ का आशीर्वाद नही मिल पाता है। 

  • वो और उसका परिवार परेशानियों से घिरा रहा है। 

  • व्यक्ति को कई शारीरिक और मंसिर परेशानियाँ होने लगती हैं। 

  • व्यक्ति की आर्थिक स्थिति डामाडोल हो जाती है। 

  • व्यक्ति को अपना करियर सेट करने में बहुत दिक्कातो का सामना करता पड़ता है। 

  • इस दिन जन्मा व्यक्ति मानसिक रोग से पीड़ित रहता है। 

  • हमेशा कंफ्यूज रहता है उसे क्या करना चाहिए और क्या नही। 

  • इन व्यक्तियों का मन स्थिर नही रहता और मन में अच्छे विचारो की जगह गंदे,नकारात्मक और बुरे विचार आने लगते हैं। 


अमावस्या दोष निवारण


  • यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में अमावस्या दोष है तो उन्हें रोज सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। 

  • व्यक्ति को चंद्रमा और सूर्य से जुडी कोई चीज दान में देनी चाहिए जैसे लाल और सफ़ेद कपडा, गेहूं, चावल, दूध, खीर आदि। 

  • भोलेनाथ की मन से और श्रद्धा से आराधना करे। रोज कच्चे दूध में पानी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करे।

  • व्यक्ति को पूर्णिमा का व्रत रखना चाहिए। 

  • अमावस्या के दिन सफ़ेद चीज दान करे। 

  • पक्षियों को चावल और दाने डाले। 

  • व्यक्ति को चंद्रमा मन्त्र का जाप करना चाहिए। 

  • व्यक्ति को चन्द्रमा का चांदी का लॉकेट बनवाकर पहनना चाहिए। 


अमावस्या के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए


  • अमावस्या के दिन गेहूं या आटा नही खरीदना चाहिए और न ही किसी से माँगना चाहिए। 

  • इस दिन भूलकर भी शराब और मांस घर न लेकर आए। 

  • ये दिन पितरो का होता है और झाड़ू का सम्बन्ध माँ लक्ष्मी से होता है। यदि इस दिन कोई झाड़ू खरीदता है तो लक्ष्मी माँ उनसे नाराज हो जाती हैं। 

  • पूजा से जुडी चीजे इस दिन नही खरीदनी चाहिए। फल, फूल, अगरबत्ती, कपडे, पूजा थाली आदि सब पहले खरीद ले, अमावस्या के दिन खरीदने से बचे। 


यदि आपकी कुंडली में अमावस्या दोष है और आप उसका निवारण करने के लिए ज्योतिष से सलाह लेना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करे। सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।



यह भी पढ़ें:-जन्मकुंडली से अपने पिछले जन्म के बारे में कैसे जानें ?

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Divyam Gupta

Divyam Gupta

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Jigyasa Agrawal

Jigyasa Agrawal

Astrology Hindi, English Exp: 6+ Year
Mala Chatterjee

Mala Chatterjee

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Pranjali Khatawkar

Pranjali Khatawkar

Astrology
Kunal

Kunal

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Dr.MilanSolanki

Dr.MilanSolanki

Astrology&Ayurveda 4+ Year Exp. Hindi, English
Anshikaa

Anshikaa

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Ruchira Agarwal

Ruchira Agarwal

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.