USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

वास्तु शास्त्र - जीवन में दुःख ले आएगी ये गलतियाँ, क्या आप भी ये गलतियाँ कर रहे हैं

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 1358
वास्तु शास्त्र - जीवन में दुःख ले आएगी ये गलतियाँ, क्या आप भी ये गलतियाँ कर रहे हैं

क्या आपको कभी ऐसा महसूस होता है की आज आप बिना कारण उदास है और आपके आस-पास भी उदासी ही उदासी है। या कभी आपको बिना बात के गुस्सा आने लगता है और आप आक्रामक हो जाते हैं। आप जानते हैं, ये सब आपके आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा के कारण होता है जो वातावरण में हमेशा रहती हैं। कई बार ये ऊर्जा अच्छी होती है और आपका मूड अच्छा होने लगता है।

क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए अभी संपर्क करें।

 जब हम अपने लिए या किसी और के लिए खुश होते हैं या हमे हमारा ड्रीम जॉब मिल जाता है या हमारा प्रमोशन होता है तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और हम हमसे मिलने वालो को पॉजिटिव एनर्जी पास करते हैं जिससे आप और आपके आस-पास का परिवेश जीवंत और खुशहाल हो जाता है।

इसी तरह जब हमारी परिवार से या दोस्तों से कोई बहस हो जाती है, अचानक कोई बड़ा खर्चा आ जाता है या कोई धोखा दे देता है या किसी से जलन और ईर्ष्या होने लगती है तो हमारे मूड के साथ साथ हम अपने आस-पास और हमसे मिलने वालो को नकारात्मक ऊर्जा पास करते हैं।

इतना ही नही जब हमारे आस-पास कोई दुखी होता है या शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी होती हैं, जॉब में परेशानी होती है, कोई हमे धोखा दे देता है या छोटी मोटी लड़ाई हो जाती है तो मूड तो खराब होता ही है साथ ही सब कुछ बिगड़ जाता है। ये नकारात्मक ऊर्जा सेहत के लिए अच्छी नही होती है और इसका असर आपकी खुशियों पर भी पड़ता है। जिस घर में हम अपने पूरे दिन का सबसे सुकून भरा समय बिताते हैं वहां छाई उदासी मन को विचलित कर देती है।

हम ऐसा क्या करे कि घर में और हमारे आस-पास सकारात्मकता आए। कैसे हम अपने आप से और घर से नकारात्मकता दूर करें? इसके उपाय जानने से पहले हमे ये जानने की जरुरत है कि नकारात्मक ऊर्जा कैसे एक इंसान से दूसरे इंसान तक पहुंचती है।

सबसे पहले, हमें यह समझने की जरूरत है कि नकारात्मक ऊर्जा कैसे प्रवाहित होती है। इसके पीछे के कुछ मुख्य कारण हैं-

नकारात्मक सोच वाले लोग


परिवार में यदि कोई बहुत ज्यादा बीमार है और उसको ठीक करने का कोई इलाज नही है तो घर में सब उदास और निराश हो जाते हैं। कई बार परिवार का कोई सदस्य सबसे गन्दा और बेरूखा व्यवहार करने लगता है और किसी न किसी बात को मनवाने के लिए जिद्द करता है तो उससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है।

नकारात्मक वातावरण

घर में हमेशा आपसी झगड़ो के कारण नकारात्मक वातावरण होने लगता है। कार्य क्षेत्र में भी यदि यही वातावरण हो तो वहां पर काम करना और ग्रोथ करना मुश्किल होता है। कई बार ऐसे वातावरण में आलस आता है और कई बार सब जगह गड़बड़ी और अव्यवस्था होने लगती है।


यह भी पढ़ें:-  वास्तुशास्त्र में मुख्य द्वार का महत्व !
नकारात्मक सोच और वार्तालाप


जब घर में सब एक दूसरे से बुरे लहजे में बात करते हैं, एक दूसरे को कोसते हैं या खुद से ही निराश रहते है या अंधविश्वास में खोए रहते है तब भी नकारात्मकता फैलती है।

कैसे पहचाने की हमारे आस-पास नकारात्मक ऊर्जा है

क्या आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि किसी से बात करते समय आपको थकान और बोरियत हो रही है। कभी ऐसा लगा है कि किसी स बात करते समय या बहस करते समय आपके शरीर से सारी ऊर्जा हवा होती जा रही है?  जब आप किसी से बहस कर रहे हैं तो आपको अंदर से बहुत गुस्सा और चिडन होने लगती है। ये सब इस बात की निशानी है आपके आसपास नकारात्मक  ऊर्जा है और वो आप पर असर डाल रही है।

कभी हम एक अजीब से वातावरण में फंसा हुआ महसूस करते है। ऐसा लगता है हमारा कुछ नही होगा और हममे कुछ भी करने की ताकत नही है। ऐसे में हममें नकारात्मक भावनाएं आने लगती हैं और हम लोगो की आलोचना करने लग जाते हैं, ज़िन्दगी से शिकायत करने लग जाते हैं, नींद नही आती है, दिमाग स्ट्रेस से भर जाता है और धीरे धीरे हमारा स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है।

ये सभी इस बात के संकेत हैं कि आपके आस-पास बहुत नकारात्मक ऊर्जा है।


सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रभावकारी वास्तु टिप्स:


  • - वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की खिड़कियाँ खोलकर रखे ताकि घर के अंदर सूरज की रौशनी और फ्रेश हवा आ सके।

  • - घर में कोई भी अँधेरे से भरा कोना नही होना चाहिए।

  • - घर की साज सजावट के लिए अगर फाउंटेन या एक्वेरियम रखना चाहते हैं तो ईशान कोण अर्थात उत्तर पूर्व दिशा में रखे। 

  • - घर के दरवाजे पर मुरझाएं हुए पेड़ पौधे न रखे।

  • - घर के नलो से पानी लीक नही होना चाहिए, अगर कोई नल लीक कर रहा है तो ठीक करवा ले।

  • - किचन में दवाइयां कभी नही रखनी चाहिए।

  • - जब भी इलेक्ट्रॉनिक सामान का इस्तेमाल न हो रहा हो तो उसे बंद कर दे।

  • - घर की साज सजावट में सॉफ्ट रंगों का इस्तेमाल करे। घर में काला, लाल और ग्रे रंगों का इस्तेमाल न करे।

  • - घर में फर्श सपाट होना चाहिए, ऊपर नीचे फर्श सही नही माना जाता है।

  • - घर की सजावट में गरीबी,लड़ाई, युद्ध और अकेलेपन जैसी तस्वीरो को इस्तेमाल नही करना चाहिए।

  • - घर के बाहर कचरा का डब्बा नही रखना चाहिए।

  • - घर में टूटी हुई किचन की क्रोकेरी नही रखनी चाहिए।

  • - सीढ़ी के नीचे कभी कोई कमरा या पूजा घर नही होना चाहिए।

  • - घर में फालतू के कबाड़ नही होना चाहिए,क्योकि फालतू का सामान घर में नकारात्मकता लाता है।

  • - घर में मंद और सुगन्धित खुशबु वाली चीजे लगाए जैसे अगरबत्ती, सुगन्धित रूम फ्रेशनर या तेल।

  • - योग और ध्यान करे इससे घर और मन दोनों से नकारात्मकता भाग जाएगी।

  • - घर की साज सजावट में थोडा सा बदलाव लाकर और कुछ नई चीजे जोडकर नया लुक देकर नकारात्मकता दूर कर सकते है।

  • - घर में पूजा स्थल को साफ और शुद्ध रखे।
    - रोज सुबह शाम मंत्रो का जाप करके भी घर से नकारात्मकता दूर की जा सकती है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार बताए टिप्स को अपनाकर यदि घर से सभी नकारात्मक ऊर्जा फ़ैलाने वाले चीजे दूर कर दी जाए तो घर और जीवन में नकारात्मकता दूर होकर सकारात्मकता आने लगती है।

    सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:-
वास्तु शास्त्र के इन 10 नियमों का रखें हमेशा ध्यान !

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Raj Sekhar

Raj Sekhar

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
KVN Swamy

KVN Swamy

Astrology Hindi, English, Telugu Exp: 5+ Year
Neetu Singhal

Neetu Singhal

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Dr. N H Sahasrabuddhe

Dr. N H Sahasrabuddhe

Vastu Expert
Rajat Wadhwa

Rajat Wadhwa

Astrology Hindi, English Exp: 6 Years
Vijay Sharma

Vijay Sharma

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Ekta Singh

Ekta Singh

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Yogesh Pratap Singh

Yogesh Pratap Singh

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.