USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

वक्री ग्रह का फल :शुभ या अशुभ?

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 3581
वक्री ग्रह का फल :शुभ या अशुभ?

आज हम ज्योतिष विज्ञान के एक बेहद महत्वपूर्ण विषय वक्री ग्रह के बारे में बात करने जा रहे हैं ।

इसमें हम जानेंगे कि वक्री ग्रह किसे कहते हैं ?वक्री ग्रह का क्या प्रभाव होता है ? व इसके अलावा वक्री ग्रह से जुड़ी हुई कई तरह की भ्रांतियों पर भी बात करेंगे । 

वक्री ग्रह क्या है ?

वक्री शब्द का सामान्य अर्थ होता है - घुमावदार । अब यदि कोई व्यक्ति बहुत घुमावदार बातें करता हो व इसके माध्यम से छल प्रपंच करने का प्रयास करता हो तो ऐसे व्यक्ति को वक्री कहा जाता है । ठीक इसी तरह ग्रहों की स्थिति होती है , जब कोई ग्रह अपनी सामान्य दिशा से विपरीत दिशा में चलने लगता है तो ऐसे ग्रह को वक्री ग्रह कहा जाता है । हालांकि ये व्यावहारिक तौर पर संभव नहीं है कि किसी परिधि विशेष में गतिमान ग्रह अचानक से अपनी विपरीत दिशा में चलने लगे ,अगर ऐसा होता है तो सम्पूर्ण सृष्टि में बड़ी विपदा आ सकती है । किन्तु यहाँ पर ग्रह विशेष के विपरीत दिशा में चलने का अर्थ उसकी गति कम हो जाने से है । किसी ग्रह के वक्री हो जाने का अर्थ उसकी गति कम हो जाने से होता है अर्थात जब कोई ग्रह अपनी गति कम हो जाने के कारण पीछे की ओर खिसकता हुआ दिखने लगे तो उस अवस्था को उस ग्रह की वक्री अवस्था कहा जाता है।

हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से सलाह लें और जानें कि आपकी कुंडली आपके बारे में क्या कहता है! अभी संपर्क करें!

ग्रह जो कभी वक्री नहीं होते - 

वक्री ग्रहों के विषय में ये जानना बहुत आवश्यक है कि दो ग्रह ऐसे भी हैं जो कभी वक्री नहीं होते हैं । उन दो ग्रहों में एक तो है सूर्य और दूसरा ग्रह है चंद्रमा । यानि सूर्य और चंद्रमा दो ऐसे ग्रह होते हैं जो कभी भी वक्री नहीं होते हैं । ऐसा इसलिए होता है क्यों कि इनकी गति सदैव पृथ्वी की गति से अधिक रहती है ।इसके अलावा राहु और केतु दोनों ऐसे ग्रह हैं जो हमेशा वक्री ही रहते हैं ।  

वक्री ग्रह की शक्ति - 

जब कोई ग्रह वक्री अवस्था में पहुँच जाता है तब उस स्थिति में उसकी सामान्य शक्ति पर प्रभाव पड़ता है । वक्री ग्रह की शक्ति को लेकर तमाम ज्योतिषविदों का अलग अलग मत है । कुछ ज्योतिषविदों का मानना है की वक्री की शक्ति कम हो जाती है तो वहीं कुछ ज्योतिषविद इसके ठीक विपरीत राय रखते हैं ,उनका मानना है कि वक्री ग्रह बेहद शक्तिशाली होते हैं । सर्वाधिक स्वीकार्य मत यही है कि वक्री ग्रह अत्यधिक प्रभावशाली होते हैं । 

यह भी पढ़ें:- बुध गोचर का राशियों पर प्रभाव

जन्मकुंडली में वक्री ग्रह का प्रभाव -

 वक्री ग्रह के संबंध में ऐसा कहा जाता है कि अगर वक्री ग्रह नीच राशि में हो तो उच्च राशि के समान फल देने लगता है तो वहीं अगर वक्री ग्रह उच्च राशि में हो तो नीच के समान फल देने लगता है । वक्री ग्रह बहुत प्रभावी होता है और ये जिस ग्रह के साथ बैठता है उस ग्रह के प्रभाव में भी वृद्धि कर देता है । उदाहरण के लिए यदि कुंडली में मंगल ग्रह वक्री हो जाए तो ये जातक को प्रभावित करते हुए उसे अति उत्साही बना देंगे । ठीक इसी प्रकार अगर वाणी के स्वामी बुध कुंडली में वक्री हों तो ये जातक की वाणी को प्रभावित करते हुए उसे वाचाल यानि बहुत अधिक बोलने वाला बना सकते हैं । अगर शनि किसी कुंडली में वक्री होते हैं तो ये जिस भाव से संबंध रखते हैं उससे संबंधित समस्या उत्पन्न कर सकते हैं । किन्तु आप वृषभ लग्न के हैं तो घबराने की कोई बात नहीं है ,शनि आपको सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करेंगे ।

गुरु और शुक्र दोनों सर्वाधिक शुभ व उच्च ग्रह माने जाते हैं । उच्च लग्न के होने के कारण ये उस लग्न में ,जिसमें ये सर्वाधिक अकारक हों ,वहाँ वक्री होने पर ये जातक को कष्ट दे सकते हैं ।

इस प्रकार से हमने ग्रहों की वक्री अवस्था के विषय में विस्तार से समझा। आप अपनी जन्मकुंडली में देख सकते हैं कि कौन सा ग्रह वक्री है और वो किस तरह के फल देने वाला है । 

यह भी पढ़ें:- जन्मकुंडली में सभी ग्रहों की दृष्टि का फल

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Udayan Dalmia

Udayan Dalmia

Astrology 4+Year Exp. Hindi, English
Shrikant Trivedi

Shrikant Trivedi

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Laxmi Khandelwal

Laxmi Khandelwal

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Rajat Wadhwa

Rajat Wadhwa

Astrology Hindi, English Exp: 6 Years
Madhusudhan Rao

Madhusudhan Rao

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Mala Chatterjee

Mala Chatterjee

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Lavina Jhunjhunwala

Lavina Jhunjhunwala

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Navneet Pandey

Navneet Pandey

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.