USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

जानिये कैसा रहेगा आपका वैवाहिक जीवन !

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 906
जानिये कैसा रहेगा आपका वैवाहिक जीवन !
विवाह संस्कार सभी सोलह संस्कारों में प्रमुख हैं । यहाँ राशि अनुसार आपके जीवन साथी के बारे में बताया जा रहा हैं। कुंडली मे विवाह का घर सप्तम भाव होता है।
आप भी अपनी जन्मपत्री में सप्तम भाव मे उदित राशि को देख कर अपने वैवाहिक जीवन के बारे में पता लगा सकते है।

-मेष – यदि किसी कुंडली का सप्तम भाव मेष राशि का है तो उसका जीवन साथी भूमि, भवन और कई सम्पतियों का मालिक होता है। इनका वैवाहिक जीवन सुखी और समृद्धिशाली रहता है।

वृष – जिनकी कुंडली के सप्तम भाव में वृष राशि स्तिथ है, उनका पति सुन्दर और गुणवान होता है। वृष राशि का सप्तम भाव होने से साथी मीठा बोलने वाला और पत्नी की बात मानने वाला होता है।

मिथुन – यदि किसी की कुंडली में सप्तम भाव मिथुन राशि का है तो उस कन्या का पति दिखने में सामान्य, समझदार और अच्छे विचारों वाला होता है। इनका जीवन साथी चतुर व्यवसायी होता है।

कर्क – जिनकी कुंडली का सप्तम भाव कर्क राशि का है, उनका जीवन साथी सुन्दर रंग रूप वाला होता है। इनका पति घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करता है।

सिंह – यदि कुंडली का सातवां भाव सिंह राशि का हो तो स्त्री का पति खुद की बात मनवाने वाला होता है, लेकिन ईमानदार होता है। ईमानदारी के कारण समाज में प्रतिष्ठा मिलती है।

कन्या – जिस लड़की की कुंडली के सप्तम भाव में कन्या राशि हो, उसका पति आकर्षक व्यक्तित्व वाला और गुणवान होता है। ऐसी लड़की का जीवन विवाह के बाद और अधिक अच्छा हो जाता है।.

तुला – किसी की कुंडली में सप्तम भाव तुला राशि का हो तो इस स्थान का स्वामी शुक्र है। शुक्र के प्रभाव से इनका पति शिक्षित और सुन्दर होगा। जीवन साथी हर समस्या में पत्नी का साथ देने वाला होगा।.

वृश्चिक – जिन लड़कियों की कुंडली का सप्तम भाव वृश्चिक राशि का है, उन्हें राशि स्वामी मंगल के प्रभाव से सुशिक्षित पति की प्राप्ति होती है। इनका जीवन साथी कठिन परिश्रम करने वाला होता है।

धनु – जिस स्त्री की कुंडली में सप्तम भाव धनु राशि का है, उसका पति स्वाभिमानी होता है। ऐसी कन्या का जीवन साथी सामान्य परिवार का होता है और सामान्य जीवन व्यतीत करता है।

मकर – यदि किसी लड़की की कुंडली का सप्तम भाव मकर राशि का है तो उसका जीवन साथी धार्मिक कार्यों में अधिक रूचि रखता है। इनका विश्वास दिव्य शक्तियों में अधिक रहता है।

कुम्भ – यदि कुंडली का सप्तम भाव कुम्भ राशि का है तो जीवन साथी आस्थावान और सभ्य होता है। ऐसी लड़की का वैवाहिक जीवन भी मधुर होता है और सभी सुख-सुविधाओं वाला होता है।

मीन – कुंडली का सप्तम भाव मीन राशि का होने पर स्त्री का पति गुणवान और धार्मिक होता है। ये लोग आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। कार्य क्षेत्र में शिखर तक पहुँचते हैं और परिवार में सम्मान पाते है।

क्या आप अपने भविष्य के बारे में अधिक जानना चाहते हैं? विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से परामर्श करें और सटीक समाधान प्राप्त करें!


यह भी पढ़ें:- मंगली होना दोष नहीं जानिए कैसे

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

ROHIT GUPTA

ROHIT GUPTA

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Pankaj Bahl

Pankaj Bahl

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Monica Jain

Monica Jain

Vastu Expert Hindi, English Exp: 3+ Year
Acharya Panduranga

Acharya Panduranga

Astrology Hindi, Telugu Exp: 6+ Year
Shweta Gupta

Shweta Gupta

Astrology Hindi, English Exp: 8+ Year
Pt. Adarsh Vashisht

Pt. Adarsh Vashisht

Vedic Astrology Hindi, English Exp: 35+ years
Divyam Gupta

Divyam Gupta

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Debashis Sahoo

Debashis Sahoo

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.