USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

मूलांक 6 वाले कैसे होते हैं?

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 2331
मूलांक 6 वाले कैसे होते हैं?
नुमेरोलोग्य ज्योतिष विज्ञान का एक प्रमुख अंग है जो नंबर यानी अंको के आधार पर व्यक्ति के भुत,वर्तमान और भविष्य का लेखा जोखा बताता है। जिन व्यक्तियों का जन्म 6, 15 या 24 तिथि को हुआ है उनका मूलांक 6 है। 

1+5=6

2+4=6 

क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए अभी संपर्क करें।

अन्य मूलांक की तरह इस मूलांक के व्यक्ति की भी कुछ विशेषताएं, कमियां होती हैं। यदि आपका मूलांक  भी 6 है तो इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े।

मूलांक 6 का स्वामी ग्रह कौन सा है?


मूलांक 6 का स्वामी ग्रह है शुक्र।

मूलांक 6 वालो की विशेषताएं



  • इस ग्रह का स्वामी है शुक्र ग्रह और ये ग्रह सभी ग्रहों में सबसे सुन्दर और शानदार माना जाता है। अपने स्वामी ग्रह की तरह मूलांक 6 वाले भी खूबसूरत होते हैं। इनकी खूबसूरती लम्बे समय तक चलती है और ये सालो तक जवान बने रहते हैं।

  • सुन्दरता के साथ साथ ये बहुत हंसमुख भी होते है। 

  • ये आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं।

  • इन्हें महंगे कपडे, आभूषण और शानदार गाडियों का शौक होता है।

  • इने अपना जीवन मौज मस्ती में गुजरना और ऐश्वर्य से पूर्ण जिंदगी पसंद होती है।

  • ये अपने परिवार और अपने दोस्तों की खुशियों के लिए कुछ भी त्याग कर सकते हैं।

  • ये किसी भी बात के लिए गंभीर नही होते हैं और इन्हें सबके साथ गप्पे मारने में मजा आता है।

  • इस मूलांक के व्यक्ति आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं और इनका आकर्षण इतना चुम्बकीय होता है कि लोग इनकी तरफ खुद ही खिचे चले आते हैं।

  • इनमें बहुमुखी प्रतिभा होती है।



  • इन्हें टैलेंटेड लोगो के साथ दोस्ती करना पसंद होता है।

  • इन्हें संगीत, साहित्य, नाचना, धूम मचाने और नाटक आदि कला पसंद होती हैं।

  • ये बहुत क्रिएटिव और खुशमिजाज़ होते हैं।

  • इन्हें अपनी क्रिएटिविटी दिखाने के भरपूर मौके मिलते हैं।

  • यदि ये जॉब करते हैं तो उन्हें अपनी प्रतिभा से लोगो को इम्प्रेस करने का मौका मिलता है।

  • मूलांक 6 वालो के लिए सुन्दरता और ब्यूटी से जुड़े कार्यक्षेत्र लाभकारी होते हैं जैसे ब्यूटी पार्लर, योग आचार्य, स्पा, रिसेप्शनिस्ट, न्यूज़ एंकरिंग, टेलीविज़न, यूट्यूब इन्फ्लुएंसर, एयर होस्टैस, मॉडलिंग, ऐक्टिंग, ज्वेलर, डाँसर आदि।इन कार्यक्षेत्रो में इनके सफलता पाने के बहुत आसार होते है।

  • इसके अलावा मूलांक 6 के लोग रेस्टोरेंट और होटल मैनेजर, वैज्ञानिक, स्पोर्ट्स, लेखक, कवि या प्रशासनिक सेवा क्षेत्र में भी अच्छी सफलता पा सकते हैं।रवींद्रनाथ टैगोर, सचिन तेंदुलकर, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित आदि फेमस लोग भी मूलांक 6 के ही हैं।


यह भी पढ़ें:- मूलांक 4 वाले कैसे होते हैं?

मूलांक 6 वालो की नकारात्मक बाते



  • इन्हें दिखावा करना बहुत अच्छा लगता है जिसके चलते वो बहुत खर्चा कर बैठते हैं।

  • इन्हें दूसरो की राय पर चलना पसंद नही है, वो वही करते हैं जो उन्हें पसंद होता है।

  • ये कई बार अड़ियल और जिद्दी बन जाते हैं।

  • कई बार इन्हें अपने से ज्यादा प्रतिभाशाली लोगो से जलन होने लगती है।

  • इन्हें गप्पे मारना पसंद होता है जिसके चलते वो कई बार बहुत लम्बी लम्बी छोड़ते हैं। इसी आदत के कारण वो अपना बहुत टाइम वेस्ट कर देते हैं और बाद में इन्हें बहुत पछताना पड़ता है।


मूलांक 6 वाले रहे सावधान



  • ये लोग दूसरो को परेशान नही देख पाते और उनकी मदद के लिए तैयार हो जाते हैं लेकिन उनकी इस अच्छाई का बहुत लोग गलत फायदा उठाने लग जाते हैं, इसलिए मूलांक 6 वालो को सावधान होने की जरुरत है। 

  • इनकी शादीशुदा ज़िन्दगी अच्छी जाती है लेकिन ये इतने आकर्षक होते हैं कि दूसरे लोग इनकी तरह खिंचे चले आते हैं और इस कारण इनके कई अफेयर हो जाते है।


मूलांक 6 वालो कल शुभ दिन


इनके लिए मंगलवार का दिन, गुरुवार का दिन और शुक्रवार का दिन शुभ होता है। ऐसा माना जाता है इनके लिए 1,6 और 9 अंक शुभ होते हैं। यदि इन्हें कोई शुभ काम शुरू करना है या किसी इम्पोर्टेन्ट काम को अंजाम देना है तो इन्हें इन्ही तारीखों पर वो काम करना चाहिए। इन दिनों में काम करने से उनको निश्चित ही सफलता हासिल होगी।
मूलांक 6 वाले के लिए शुभ रंग

इनके लिए नीला, लाल और हर रंग शुभ होता है। अपने इम्पोर्टेन्ट काम के लिए जाते वक्त यदि वो ये रंग पहनेंगे तो उनको सफलता मिलने के चांसेस बढ़ जाएगे।ऐसा माना जाता है कि इनके लिए हीरा पहनना शुभ होता है। 

क्या आप भी मूलांक 6 के हैं और आप भी इतने ही आकर्षक और सुन्दर हैं। यदि आप अपने मूलांक के विषय में और भी जानकारी चाहते हैं तो आप हमारे अनुभवी और विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य से संपर्क कर सकते हैं।

सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:- मूलांक 5 वाले कैसे होते हैं?

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Dr.Vinay S.Joshi

Dr.Vinay S.Joshi

Hindi, English
Renu joshi

Renu joshi

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Shrikant Trivedi

Shrikant Trivedi

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Lavina Jhunjhunwala

Lavina Jhunjhunwala

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Madhusudhan Rao

Madhusudhan Rao

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Ekta Singh

Ekta Singh

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Saloni Raizada

Saloni Raizada

Astrology 3+ Year Exp. Hindi, English
Anil Khandekar

Anil Khandekar

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.